बहराइच, दिसम्बर 5 -- बहराइच। शहर के घंटाघर स्थित आर्य समाज की ओर से 136वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। दूसरे दिन यजमान दीपेन्द्र कुमार, प्रियंका सिंह रहे। आर्य जगत के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने यज्ञ कराया। कहा कि यज्ञ सर्वोत्तम कर्म है। प्रत्येक व्यक्ति को यज्ञ अनिवार्य रूप से करना चाहिए। यज्ञ से व्यक्तियों की सभी मनोकामना पूरी होती है तथा वातावरण भी शुद्ध होता है। विदुषी आचार्या अल्का आर्या ने कहा कि वेद ही सर्वोत्तम ज्ञान और यज्ञ सर्वोत्तम कर्म है। नरेन्द्र दत्त आर्य, गीता आर्या ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान विजयेन्द्र देव सिंह, घासीराम आर्य, किरन यादव, कमलावती, नम्रता सिन्हा, शैलेन्द्री, शकुंतला वर्मा, पायल वर्मा, रोमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.