मेरठ, दिसम्बर 7 -- सदर आर्य समाज मंदिर में तीन दिवसीय वेद प्रचारक समारोह का रविवार को समापन हो गया। आचार्य जगदीश वाचस्पति ने देव यज्ञ कराया। मनीष प्रताप, अशोक गोयल, सचिन चौधरी, नवीन वर्मा यजमान रहे। भजन गायक अजय आर्य ने भजनों का गायन किया। डा. सत्यपाल सिंह ने कहा वेद मात्र हिंदुओं का नहीं बल्कि समस्त मानव जाति का धर्म ग्रंथ है। इसका अनुपालन कर ही मानव जाति सुख को प्राप्त कर सकती है। इस अनंत ज्ञान को हमें आत्मसात कर अपने जीवन को पवित्र बनाना चाहिए। आचार्य योगेश भारद्वाज ने कहा हम जन जन तक विचारों और वैदिक सिद्धांतों का प्रचार करें। हमें शिक्षा क्षेत्र में प्रवेश करना होगा। नई पीढ़ी को आर्य समाज के सिद्धांतों से परिचित कराना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मात्र धन अर्जन नहीं होकर श्रेष्ठ नागरिक के रूप में अपने दायित्वों का ज्ञान क...