गढ़वा, नवम्बर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में वेदव्यास आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की चयन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही कार्य में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में कुल 22 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। उनमें 20 सामान्य वर्ग और दो अनुसूचित जाति श्रेणी के लाभार्थी सम्मिलित हैं। चयनित लाभार्थियों को योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वेदव्यास आवास योजना का उद्देश्य मत्स्यपालक और मछुआ समुदाय के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुरक्षित, स्थायी व सम्मानजनक आवास उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.