प्रयागराज, मार्च 1 -- वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद झूंसी स्थित परमानन्द आश्रम में श्रीस्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय के छात्रों ने होली खेली। छात्रों ने मंदिरों में गुलाल अर्पित कर रंगोत्सव की शुरुआत की और एक-दूसरे को बधाई दी। वाराणसी के ड्रोलिया परिवार की ओर से भेजे गए सुगंधित हर्बल गुलाल का वितरण किया गया। संस्था के संतों और शिक्षकों ने आशीर्वाद प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...