हमीरपुर, फरवरी 28 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के डामर गांव स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-राधा, भगवान शिवजी व नंदी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वेद मंत्रों के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। डामर गांव में प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर स्थित है। मंदिर की प्राचीन मूर्तियों के खंडित हो जाने पर नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। इसके लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मूर्तियों को गांव में बैंड बाजे के साथ देव स्थानों में भ्रमण कराकर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद वेद मंत्रों के साथ भगवान श्रीकृष्ण व राधा सहित भगवान शिव व नंदी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से वेद मंत्रों के साथ की गई। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.