हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- हल्द्वानी। श्रावण मास के अवसर पर आयोजित वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन हुआ। जो छह सितंबर तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान, ईश्वर भक्ति और श्रेष्ठ कर्म का संदेश दिया गया। वैदिक मनीषी आचार्य चन्द्रदेव ने कहा कि समाज की उन्नति भौतिक साधनों से नहीं, बल्कि अच्छे साधकों और श्रेष्ठ साधना से होती है। उन्होंने अंधविश्वास व अंधपरंपराओं से दूर रहकर वेदों के सत्य ज्ञान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं वैदिक भजनोपदेशक पं. भीष्म देव आर्य ने भजनों के माध्यम से ईश्वर भक्ति, सत्कर्म और आत्मचिंतन का संदेश दिया। उनके भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम में आर्य समाज के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...