लोहरदगा, सितम्बर 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। गुरुकुल शांति आश्रम, लोहरदगा के आचार्य शरच्चंद्र आर्य के निर्देशन में आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के चौथे दिन सदर प्रखंड के ब्राह्मणडीहा गांव में हवन, वेदपाठ एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदपाठ एवं हवन संपन्न कराया। कार्यक्रम में आर्य वीरांगना दल और बालवाड़ी केंद्र की शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।इस अवसर पर आचार्य शरच्चंद्र आर्य ने कहा कि वेदों की शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को सुदृढ़ बनाने के लिए समाज को वेदों की ओर लौटना होगा।पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बालकिशोर शाहदेव ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के निर्माण और बच्चों में संस्कारों के विकास के लिए वेदज्ञान और हवन का विशेष महत्व है।कार्यक्रम यह भी...