हापुड़, जनवरी 28 -- पिलखुवा। वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक विपिन कंसल द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों को समझने और उनके अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। श्रेया, प्रयाग, चहक, नव्या, आराध्या, सुहानी, दिव्या, वृंदा, जानवी और इशिका ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका संगीता शर्मा ने किया। अध्यापिका विजय तोमर ने भारत के संविधान की महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रधानाचार्या स्वाति कंसल ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी।

हिंदी ...