सासाराम, मई 9 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड क्षेत्र के मोथा बावन बिगहा पोखरा स्थित भगवान भास्कर मंदिर परिसर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सूर्यनारायण प्राण-प्रतिष्ठा महामहोत्सव में श्रद्धा,भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महायज्ञ के दौरान मुक्तिनाथ जी महाराज ने श्रद्धालुओं को चारों वेदों की महिमा का दिव्य संदेश सुनाया। कहा वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य,धर्म, संस्कार और सदाचार की राह दिखाने वाले सनातन ज्ञान के अनमोल स्रोत हैं। ऋग्वेद,यजुर्वेद,सामवेद एवं अथर्ववेद की महत्ता बताते हुए कहा कि वेदों में संपूर्ण मानव कल्याण का मार्ग निहित है। वेदों के अनुसरण से समाज में शांति, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। भगवान भास्कर की महिमा का बखान करते हुए कहा कि सूर्यदेव प्रत्यक...