मेरठ, मई 1 -- माली फ्लोर मिल परिसर में चल रहे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा भक्ति का संगम देखने को मिला। शुरुआत मंदिर में विराजमान की जाने वाली पांचों प्रतिमाओं के अभिषेक से हुई। इसके बाद शांति धारा विधान में सभी इंद्रों ने गहन भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। अनुष्ठान के अगले चरण में देव, शास्त्र और गुरु की पूजा के साथ मूलनायक भगवान शांतिनाथ सहित समस्त भगवानों को अर्घ समर्पित कर याग मंडल विधान का शुभारंभ किया गया। सभी इंद्रों ने मंडल पर क्रमवार अर्घ चढ़ाकर पूजा को पूरा किया। पूजन के विसर्जन के बाद विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- घट यात्रा, अभिषेक और याग मंडल विधान से गुंजायमान हुआ जैन मंदिर मंदिर की मुख्य वेदी पर पांचों भगवानों को विधि विधान से विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने प्रत...