आगरा, नवम्बर 30 -- कोलार (कर्नाटक) में हुई द्वितीय ओपन नेशनल एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैम्पियनशिप में आगरा के निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में वेदार्य सिंह यादव, शुभांशी वर्मा और पियूषिका सिंह यादव ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते। शुभांशी वर्मा, निकुंज पुष्कर और वैष्णवी ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, जबकि शिविका जैन, रूबी चाहर और अन्वेषा ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किए। मधुकर यादव ने मास्टर्स वर्ग में रजत पदक जीता। प्रदर्शन पर रिम फायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग ऑफ इंडिया के संस्थापक रजत विज और हिना विज ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे खिलाड़ियों की अनुशासित प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.