बिजनौर, मई 22 -- सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट के बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी मंजिल की और कदम बढ़ा दिए हैं। छात्र- छात्राएं अपनी पसंद की लाइन चुन रहे हैं। कोई आईएएस बनना चाहता है तो कोई इंजीनियरिंग। कोई अच्छी नौकरी की तलाश में बीटेक करना चाहता है तो कोई एमबीए कर बिजनेसमैन बनना चाहता है। वेदांश अग्रवाल ने कॉमर्स वर्ग में टॉपर बनकर एमडी इंटरनेशनल स्कूल का नाम रोशन किया। वेदांश अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। होनहार छात्र वेदांश अग्रवाल ने अब एमबीए कर खुद का बिजनेस करना चाहता है। एमडी इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा था। एमडी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र वेदांश अग्रवाल ने कॉमर्स वर्ग में 97 प्रतिशत अंक पाकर और पीसीएम वर्ग में दिव्यांशी ने 97 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से स्कूल टॉप किया था साथ ही जिले में टॉप टेन में अपनी जगह बनाई थी।...