गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मैनापुर स्थित जेपी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हो रहे वेदांत कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को वेदांत क्रिकेट एकेडमी ने राजनगर एक्सटेंशन क्रिकेट एकेडमी को 139 रन से शिकस्त दी। दिवांक चौधरी मैन ऑफ द मैच बने। गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला वेदांत क्रिकेट एकेडमी और राजनगर एक्सटेंशन क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। वेदांत क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। दिवांक ने 125 रन बनाए। रूद्र ने 54 रन बनाए। विरोधी टीम के अक्षित को तीन विकेट और अयान को दो विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी राजनगर एक्सटेंशन क्रिकेट एकेडमी की टीम 32.5 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। अयान ने 35 रन और अक्षित ने 24 रन बनाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.