नई दिल्ली, मई 26 -- सीबीएसई 12वीं की आंसरशीट बदले जाने की शिकायत के बाद वेदांत श्रीवास्तव के अंक 65 से बढ़कर 74 हो गए हैं। सीबीएसई ने अपनी गलती मानी और उन्हें उनकी सही कॉपी भेज दी। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है। विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। वेदांत ने अपनी सही आंसरशीट की चेकिंग के तौर तरीके पर सवाल उठाया है और सीबीएसई से अपनी कॉपी री-इवैल्यूशन कराने का फैसला किया है। उनके भाई सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ उत्तरों में उसे 0 अंक दिए गए हैं जबकि उसने (वेदांत) उनके पूरे उत्तर दिए थे। इसके लिए हम कॉपी फिर से रीइवेल्यूट कराएंगे। सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने मांग की है कि कॉपी एक्सचेंज मामलों को लेकर एक अलग पोर्टल बनना चाहिए क्योंकि आंसरशीट री-इवैल्यूशन व स्कैन कॉपी मांगने के लिए पोर्टल है लेकिन कॉपी बदलने की शिकायत करने का कोई पोर्टल नहीं है। यह वजह...