नई दिल्ली, जून 23 -- वेदांता कंपनी के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 6% टूट गए। इसकी वजह यह थी कि कंपनी में करीब 1.8% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेची गई। इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 2,149 करोड़ रुपये आंकी गई है। सुबह-सुबह कारोबार के दौरान शेयर 285.90 रुपये पर दिखा, जो पिछले बंद भाव 305.85 रुपये से 6.52% कम है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, ब्लॉक डील के तहत करीब 7.3 करोड़ वेदांता के शेयर 292 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे-बेचे गए। इससे पहले सीएनबीसी-टीवी18 ने कहा था कि कंपनी की प्रमोटर ट्विन स्टार होल्डिंग्स करीब 1.7% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। यह सौदा ब्लॉक डील के जरिए किया जा सकता है, जिसकी अनुमानित वैल्यू करीब 1,890 करोड़ रुपये बताई जा रही है।6.5 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी रिपोर्ट के अनुसार ट्विन स्टार होल्डिंग्स व...