नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Vedanta group stocks: आज वेदांता ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। सबसे अधिक उछाल वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड के शेयरों में दर्ज की गई है। इस कंपनी के शेयरों का दाम 18 प्रतिशत की तेजी हासिल कर चुका है। वेदांता पावर के शेयरों का दाम 17.59 प्रतिशत, वेदांता ऑयर एंड स्टील के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत और वेदांता एल्युमिनियम मेटल के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।वेदांता पावर को हुआ लाभ (Vedanta Power Share price) दूसरी तिमाही में कंपनी को 83 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 1688 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA दोगुना होकर 421 ...