नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- वेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले कुछ महीनों से अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, कंपनी के शेयर शुक्रवार को 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 827.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। लेकिन, इस साल अब तक स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 707 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल आया है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 12817 पर्सेंट बढ़ गया है। सितंबर 2026 तिमाही के आखिर में कंपनी की ओपन ऑर्डर बुक 35,274 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस साल अब तक 707% की तेजीस्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर इस साल अब तक 707 पर्सेंट उछल गए हैं। इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी को कंपनी के शेयर 102.45 रुपये पर थे। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर 30 अक्टूबर 2026 को 827.60 रु...