प्रयागराज, अप्रैल 17 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। शुआट्स में वेतन न मिलने की समस्या को लेकर शुक्रवार को कर्मचारियों का आक्रोश फिर सामने आया। शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना देकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। धरना रजिस्ट्रार कार्यालय के वेटिंग एरिया में शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। खास बात यह रही कि प्रदर्शन में महिला कर्मचारियों की भागीदारी अधिक रही। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन भुगतान की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस गंभीर मुद्दे के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वहीं, मीडिया कमेटी चेयरमैन रमाकांत दुबे ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.