जमशेदपुर, अप्रैल 16 -- जमशेदपुर। जिला के वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को घाटशिला स्थित उप कोषागार का निरीक्षण किया। उन्होंने वेतन एवं मानदेय भुगतान से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। स्पष्ट किया कि भुगतान से पूर्व संबंधित कर्मियों के सेवा अभिलेखों का सत्यापन किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कर्मी वास्तव में कार्यरत हैं। साथ ही बैंक खाता संबंधी विवरणों का मिलान भी अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो।उपायुक्त ने कोषागार में संचालित विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमों के कड़ाई से अनुपालन पर बल दिया। यह भी पढ़ें- वेतन भुगतान से पूर्व सभी विवरणों का करें समुचित सत्यापन: डीस...