फतेहपुर, जून 8 -- औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गोधरौली गांव के पास स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। कामकाज बंद कर गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए वर्करों ने तीन दिन का वक्त दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर 11 जून को दोबारा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन से परिवार का भरण-पोषण करना कठिन होता जा रहा है। कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता गया, जिसके चलते उन्होंने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। सोमवार सुबह कर्मचारी फैक्ट्री गेट के पास जुट गए और वेतन वृद्...