फतेहपुर, जून 8 -- फतेहपुर, संवाददाता। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाना के गोधरौली गांव के पास स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट के बाहर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।बताया जा रहा है कि कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन से परिवार का भरण-पोषण करना कठिन होता जा रहा है। कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता गया, जिसके चलते उन्होंने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। सोमवार सुबह कर्मचारी फैक्ट्री गेट के पास जुट गए और वेतन वृद्धि को लेकर नारेबाजी करते हुए धर...