रुद्रपुर, मई 20 -- सितारगंज, संवाददाता। सिडकुल स्थित करम फैक्ट्री में श्रमिकों ने बुधवार को वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। श्रमिक वेतन बढ़ाने, ओवरटाइम का नियमानुसार भुगतान करने और अन्य सुविधाएं देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। दोपहर बाद श्रम विभाग की मध्यस्थता में फैक्ट्री प्रबंधन और श्रमिकों के बीच वार्ता में 10 मांगों पर सहमति बनी। वार्ता में तय किया गया कि स्थायी श्रमिकों की वेतन वृद्धि के लिए उनका मांग पत्र सेवायोजक को प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं संविदा श्रमिकों को कार्य अनुभव के आधार पर कुशल श्रेणी में परिवर्तित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- तीन फैक्ट्रियों में मजदूरों का प्रदर्शन, वेतन बढ़ाने की मांग सेवायोजक ने सहमति दी कि ओवरटाइम कारखाना अधिनियम-1948 के प्रावधानों और श्रमि...