फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेतन वृद्धि और अन्य लंबित मांगों को लेकर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। निगम में जन्ममृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने, गृहकर भरने आदि कामों के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे दिनभर लोग परेशान रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप रैली निकाली, जो बीके चौक से शुरू होकर नीलम चौक होते हुए वापस निगम मुख्यालय पर संपन्न हुई।

वेतन वृद्धि की मांग शहर में वेतन वृद्धि, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, अग्निशमन विभाग समेत सभी विभागों में नई भर्तियां खोलना, अग्निशमन कर्मी के साथ हादसे के दौरान एक करोड़ का मुआवजा और शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर कर्...