मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर। वेतन विसंगति के मुद्दे पर कर्मचारी संघ और लोकभवन के अधिकारियों के बीच गुरुवार को लोकभवन सचिवालय में बैठक हुई। कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र कुमार ने किया। बैठक में राज्यपाल के अपर सचिव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों की वर्षों से लंबित वेतन विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। राघवेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग एवं वेतन सत्यापन कोषांग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित कर सभी संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा कर वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा। जबतक विसंगति दूर नहीं होती है, तबतक पूर्व की भांति वेतन भुगतान जारी रहेगा।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंकर या...