वेतन विसंगति, प्रोन्नति की मांग लेकर शिक्षकों ने किया आंदोलन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के बैनर तले शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष शिक्षक सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सत्याग्रह सभा में जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक सभी कोटि के शिक्षक विभाग की मनमानी से त्रस्त हैं। समस्याओं के समाधान करने में विभाग विफल है। सरकार का शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करना सिर्फ दिखावा मात्र है। सरल स्थानांतरण नीति नहीं होने से शिक्षक परेशान हैं। शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा घूसखोरी चरम पर है, जिसमें कर्मचारियों से लेकर पदाधिकारी तक शामिल रहते हैं।सैयद अली इमाम ने कहा कि उर्दू विद्यालय को गुरुवार को हाफ-डे संचालित करने का आदेश निर्गत नहीं किया जाना शिक्षकों में आपसी भेदभाव के आचरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.