वेतन रोके जाने से शिक्षकों में आक्रोश, नौ से करेंगे जनगणना का बहिष्कार
लखनऊ, जून 6 -- प्राइमरी स्कूल के कुछ शिक्षकों के जनगणना का काम नहीं किये जाने पर सभी शिक्षकों का वेतन रोके जाने से सभी में नाराजगी है। पांच हजार शिक्षकों का मई महीने के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गईं। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन व मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने डीएम और बीएस को भेजे पत्र में आठ जून तक मई माह का वेतन जारी करने का आग्रह किया है। वेतन न मिलने पर नौ जून से शिक्षक जनगणना का काम समेत पुलिस भर्ती परीक्षाओं का बहिष्कार करने के लिये बाध्य होंगे। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वेतन न मिलने शिक्षकों के आगे घर व कार आदि की किस्तें और बच्चों की फीस तक जमा करने में मुश्किल आ रही है। लखनऊ के 1500 से अधिक प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में करीब पांच हजार शिक्षक हैं। इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.