उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवाददाता मकानों को आनलाइन दर्ज न किए जाने के चलते नगर पालिका परिषद में तैनात टैक्स कर्मियों की वेतन पर रोक लगा दी गई है। एक माह का मेहनताना रोके जाने से कर्मचारियों के घर खर्च से लेकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी है। नाम न छापने की शर्त पर कर्मियों का कहना है कि जब तक सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक कैसे आनलाइन मकानों को दर्ज किया जा सकेगा। गिने चुने कम्प्यूटर हैं, उसमें भी पहले से ही कर्मचारी काम करते हैं। सीधा ठीकरा कर्मचारियों पर फोड़ा जा रहा है।गृहकर को आनलाइन किए जाने के निर्देश शासन से दिए गए हैं। ऐसे में नगर पालिका उरई में बड़ी संख्या में मकान अभी तक नहीं चढ़ पाए हैं। इधर, आनलाइन मकानों की फीडिंग में सुस्ती पर प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की है। इस चक्कर में उरई नगर पालिका के टैक्स विभाग के आठ से दस कर्मचारियों क...