गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। स्वास्थ्य विभाग के 1200 कर्मचारियों को सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। जिलाधिकारी के आदेश से वेतन रुकने के कारण कर्मचारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिले को पेपरलेस करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर से सभी विभागों का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। इसके तहत सभी विभागों को स्थाई कर्मचारियों की ई-ऑफिस पोर्टल पर डिजिटल आईडी बनवाने के निर्देश करीब डेढ़ वर्ष पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक कर्मचारी ई-ऑफिस प्रणाली के तहत अपने कार्यों का निष्पादन नहीं कर रहे हैं। इस पर सख्ती करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को ई-ऑफिस पोर्टल पर लॉगिन करने तक वेतन रोकने का आदेश दिया है। कर्मचारियों का मार्च महीने का वेतन रोक दिया गया है। जिले में ...