प्रयागराज, मई 27 -- अप्रैल का वेतन अब तक नहीं मिलने से नाराज एडेड महाविद्यालयों के सैकड़ों शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सब्र का बांध बुधवार को फूट पड़ा। कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार का ऐलान किया। शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में उच्च शिक्षा निदेशालय पहुंचे शिक्षकों-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जनपद के कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज, प्रयाग महिला विद्यापीठ, लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज और हंडिया पीजी कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रो. शशि कपूर, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. एसके पांडेय और वित्त अधिकारी अजीत कुमार सिंह से मु...