पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा मंगलवार को नवंबर माह का विशिष्ट एवं विद्यालय अध्यापक को दिसंबर माह के प्रथम दिन भुगतान करवाने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शशिचन्द्र चौधरी से मिलकर उनको साधुवाद दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह भदौरिया ने बताया कि मौके पर संघ के द्वारा विशिष्ट शिक्षक का एरियर भुगतान एवं शेष बचे शिक्षकों का वेतन निर्धारण का मांग रखा गया। जिसपर डीपीओ स्थापना शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि दिसंबर माह में एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतन पर भी जल्द काम हो जाएगा। डीपीओ स्थापना से मिलने वाले शिष्टमंडल में जिला कोषाध्यक्ष चंदन कुमार साह,जिला सचिव जितेंद्र कुमार और जिला कार्यालय सचिव संजीव कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...