चतरा, अप्रैल 23 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में सहायक आचार्यों को 7-8 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर शहर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दीवानखाना में अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने की। बैठक में शिक्षकों ने कहा कि नियमित ड्यूटी के बावजूद महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई शिक्षकों के परिवार के सामने भुखमरी जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संघ द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों और सरकार को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।संघ यह भी पढ़ें- सहायक आचार्यों को नौ माह से वेतन नहीं मिलने पर आज विरोध प्रदर्शन करेगा संघ: जिल...