धनबाद, मई 16 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सेल चासनाला के वाशरी के ठेका मज़दूरों के अप्रैल माह का भुगतान नहीं होने पर शुक्रवार की शाम द्वितीय पाली में आये मज़दूरों ने वाशरी का कार्य ठप कर दिया। मज़दूरों ने कहा कि संवेदक द्वारा पिछले एक सप्ताह से वेतन के नाम पर टालमटोल की जा रही है। कहा कि वेतन भुगतान नहीं होने से मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घरों में राशन नहीं है, बच्चे खाने को तरस रहे हैं। दुकानदार पैसे के कारण उधार राशन नहीं दे रहा। वही संवेदक से पूछने पर कहा जाता है कि आज पेमेंट आ जायेगा, कल पेमेंट आ जायेगा कह कर टालमटोल किया जा रहा है। जबकि अन्य ठेका मज़दूरों का वेतन भुगतान हो चुका है। मौके पर संदीप महतो, कंचन महतो, महेश महतो, प्रवीण महतो, कुंज बिहारी, अशोक कर्मकार, अशोक रजक, सागर मंडल, रविंद्र कुमार आदि है।

हिंदी हिन्दुस...