चक्रधरपुर, जून 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पिछले पांच माह से लंबित वेतन, वेतन वृद्धि और अन्य बकाया भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों ने गुरुवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। तीन माह का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान करने के आश्वासन के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने पुन: अपने कार्यों में योगदान दे दिया जिससे प्रभावित स्वास्थ्य सेवाएं फिर से पटरी पर लौट आई हैं। हड़ताल समाप्त करने के निर्णय के बाद एनएचएम कर्मियों ने अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा को पत्र सौंपा। इसके बाद सभी कर्मी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटकर स्वास्थ्य सेवाओं में जुट गए। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हड़ताल में शामिल वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक मनोज कुमार ने ...