बोकारो, मई 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ढाई महीने से वेतन लंबित रहने के कारण आंदोलन की घोषणा कर चुके प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्लस टू संवर्ग के शिक्षकों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक शिक्षकों को वेतन नहीं तो जनगणना नहीं: गौतमबैठक का आयोजन इस संबंध में सोमवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने अपने कार्यालय कक्ष में संयुक्त शिक्षक वेतन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्या पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में वेतन नामावली संधारण, विभिन्न निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की जांच रिपोर्ट तथा शिक्षकों के बैंक खाता विवरणी के मिलान जैसे बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया गया। यह भी पढ़ें- मोहनपुर : प्रखंड शिक्षा कार्यालय में विशेष प्रतिनियुक्तिवेतन भुगतान का निर्णय डीडीसी ने निर्णय दिया कि शिक...