वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन छह को
लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, लोहरदगा ने नप क्षेत्र में सफाई कार्य करा रही कंपनी पर कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं देने का आरोप लगाया है। महासंघ के अनुसार मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक लंबित है। कर्मचारियों को वर्दी, जूता, टोपी सहित अन्य जरूरी सामानभी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। संगठन ने नगर प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में समाहरणालय मैदान में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छह जून को नप के समक्ष प्रदर्शन कर नगर परिषद प्रशासन और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- केएमवीएन कर्मचारी एक जून से देंगे धरना बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने की। बैठक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.