वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मी
बिजनौर, मई 22 -- राष्ट्रीय हेल्थ मिशन (एनएचएम)के संविदा डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, हालांकि अब यहां वेतन खातों में पहुंचने तक रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। वेतन नहीं तो काम नहीं के नारे के साथ सीएचसी नगीना व पीएचसी कोतवाली ब्लॉक के संविदा डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मी शुक्रवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए। कोतवाली ब्लॉक के डॉ रियाज़ जैदी ने बताया कि बजट जारी होने के बावजूद अभी मानदेय खातों में नहीं पहुंचा है। फिलहाल मानदेय खातों में पहुंचने तक रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नगीना। संवाददाता। राष्ट्रीय हेल्थ मिशन (एनएचएम)के संविदा डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की वेतन भुगतान की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.