श्रावस्ती, फरवरी 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोण्डा इकाई ने कृषि विभाग में तैनात एक बाबू को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी वेतन और भत्तों के भुगतान के एवज में यह धनराशि मांग रहा था। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत सुनील कुमार मौर्य के खिलाफ पहले से ही रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वेतन भत्तों का भुगतान कराने के लिए बाबू द्वारा पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने प्रारंभिक जांच की और शिकायत को सही पाए जाने पर सुनियोजित योजना तैयार की गई। टीम ने बाबू को रंगे हाथ पकड़ने के लिए मंगलवार को टीम ने जाल बिछाया था। आरोपी विकास भवन परिसर में स्थित चाय की कैंटी...