फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह हाईवे स्थित हेल्थ केयर प्रोडक्ट बनाने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान 150 से अधिक कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द वेतन वृद्धि लागू करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- वेतन बढ़ाने की मांग पर हेल्थ केयर कंपनी में प्रदर्शनप्रदर्शन की स्थिति वहीं प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और श्रम विभाग अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाबुझा का शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों श्रम विभाग के कार्यालय बुलाकर समझाया गया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ समय पहले कंपनी प्रबंधन ने वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम न...