गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। मॉडल सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह जीविका से जुड़ी सफाई कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अचानक काम बंद कर दिया। सफाई कार्य रुकते ही अस्पताल परिसर में गंदगी जमा होने लगी। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने परिसर की स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई। सुपरवाइजर के अवकाश पर रहने के कारण मामले की सूचना मिलते ही जीविका के बीपीएम सर्वेश्वर कुमार एवं एलएचएस प्रियंका कुमारी अस्पताल पहुंचे और सफाईकर्मियों से बातचीत की। बीपीएम सर्वेश्वर कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर की सफाई से जुड़ा भुगतान अभी तक जारी नहीं हो सका है। इसके बावजूद सभी सफाईकर्मियों को समय पर मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राशि मिलते ही मानदेय बढ़ाने की प्रक्रिया की जाएगी। बीपीएम के आश्वासन के बाद...