हापुड़, अप्रैल 18 -- रिलायंस रोड स्थित एक औद्योगिक इकाई पर शनिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। लंबे समय से कम वेतन और मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज कर्मचारियों ने मांगों को उठाया।ओवरटाइम को लेकर कर्मचारियों ने मांग रखी कि प्रत्येक घंटे के लिए 150 रुपये दिए जाएं और किसी भी अधिकारी द्वारा ओवरटाइम के लिए दबाव न बनाया जाए। महिला कर्मचारियों के लिए विशेष प्रावधान की मांग करते हुए कहा कि रात की ड्यूटी के लिए उन पर कोई दबाव नहीं डाला जाए। प्रदर्शन की सूचना पर हाफिजपुर थाना, कपूरपुर और धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया उनकी मांगों को संबंधित विभागों-श्रम आयुक्त कार्यालय और मानव संसाधन विभाग तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंतनगर सिडकुल की दो कंपनियों के श्रमिकों ने किया प्...