लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। होली के मद्देनजर 28 फरवरी को वेतन और पेंशन जारी करने के आदेश हुए थे। बावजूद इसके जिन कर्मचारियों और पेंशनरों को कोषागार से भुगतान होता है, उन्हें पेंशन और तनख्वाह नहीं मिली। कर्मचारी और पेंशनर असमंजस में हैं कि उन्हें होली के पहले भुगतान होगा या नहीं। सूत्रों का दावा है कि तकनीकी कारणों से 28 को तनख्वाह व पेंशन नहीं मिल सकी थी और सोमवार को उन्हें भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वित्त विभाग ने फरवरी महीने का वेतन फरवरी में ही देने के आदेश दिए थे। 25 फरवरी को इसके आदेश जारी हो गए थे। होली पर तीन मार्च को अतिरिक्त छुट्टी देने के साथ ही 28 फरवरी को सामान्य कार्यदिवस भी सरकार ने घोषित किया था। जानकारों के मुताबिक 28 को बैंक भी खुले और कोषागार भी। कोषागार से सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी कर्मचारि...