भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीमएबीयू सहित कई विवि के कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को वेतन-पेंशन का भुगतान कई माह से नहीं हुआ है, लेकिन इसका रास्ता साफ हो रहा है। टीएमबीयू के सिंडिकेट सदस्य और एमएलसी डॉ. संजीव सिंह ने कहा कि इससे जुड़ी फाइल को वित्त विभाग भेजने की प्रक्रिया चल रही है। लगभग 95 प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण-पत्र समेकित रूप से विभाग को समर्पित कर दिया गया है। कहा कि इस मुद्दे पर उनकी मंत्री से भी बातचीत हुई है। बताया कि इस बार प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और वेतन-पेंशन भुगतान की समस्या का समाधान होगा। यह भी पढ़ें- शिकायत निवारण में फेल साबित हो रहे विवि, लोकभवन ने दिखाई सख्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...