पटना, अप्रैल 12 -- राज्य सरकार के नये वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजकीय कोषागार से वेतन-पेंशन की राशि के अलावा केंद्रीय योजनाओं की राशि की निकासी की जा सकेगी। वित्त विभाग ने चौमाही प्रतिशत बंधेज की शर्तों को शिथिल कर दिया है। इसके तहत वेतन और पेंशन मद की 33 फीसदी राशि की निकासी होगी, जबकि केन्द्र प्रायोजित योजना में केंद्रांश की राशि 100 प्रतिशत, राज्यांश की राशि 100 प्रतिशत, केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत प्राप्त 100 प्रतिशत राशि की निकासी की जा सकेगी। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुख, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी एवं कोषागार पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है। राज्य योजना की मात्र 33 फीसदी राशि की निकासी होगी : वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य योजना की राशि में मात्र 33...