बांका, अप्रैल 14 -- बांका, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार के नये वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजकीय कोषागार से वेतन-पेंशन की राशि के अलावा केंद्रीय योजनाओं की राशि की भी निकासी की जा सकेगी। वित्त विभाग ने चौमाही प्रतिशत बंधेज की शर्तों को शिथिल कर दिया है। इसके तहत वेतन और पेंशन मद की 33 फीसदी राशि की निकासी होगी, जबकि केंद्र प्रायोजित योजना में केंद्रांश की राशि 100 प्रतिशत, राज्यांश की राशि 100 प्रतिशत एवं केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत प्राप्त 100 प्रतिशत राशि की निकासी की जा सकेगी। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुख एवं जिलाधिकारी व कोषागार पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है। ऐसे में अब चालू वित्तीय वर्ष में योजनाओं के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। हालांकि, राज्य योजना की राशि में...