बिजनौर, मई 14 -- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ ने बकाया मानदेय को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर मार्च और अप्रैल 2026 का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। ​कर्मचारियों ने बताया कि दो माह से मानदेय न मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के कारण बच्चों की स्कूल फीस और किताबों के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 20 मई 2026 तक भुगतान नहीं हुआ, तो प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 21 मई से 'वेतन नहीं तो कार्य नहीं' की नीति के तहत काम बंद कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन ​इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल चौधरी और महाम...