हरदोई, मार्च 6 -- मल्लावां, संवाददाता। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद सात माह से वेतन न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मचारियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद गौंड को सौंपते हुए बकाया वेतन और ईपीएफ भुगतान कराने की मांग की। विकास खंड में तैनात मनरेगा कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है और न ही उनके ईपीएफ का भुगतान किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के त्योहार को देखते हुए सभी कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन दिए जाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन मनरेगा कर्मचारियों को होली पर भी वेतन नहीं मिल सका। कर्मचारियों का कहना है कि अगस्त से फरवरी तक का वेतन...