अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल में मार्च माह का वेतन न मिलने से नाराज स्टाफ नर्सों समेत स्थायी पैरामेडिकल कर्मियों ने बुधवार को सीएमएस डॉ. एमके माथुर का घेराव कर विरोध जताया। आक्रोशित कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर वेतन जारी नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। विरोध में फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन, डेंटल, फिजियोथेरेपी सहित कई विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले छह माह से कार्यालयी कार्यों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य की गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई। अब शासन की सख्ती के बाद कोषागार ने वेतन निर्गत करने से हाथ खड़े कर दिए, जिसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। बताया गया क...