वेतन न मिलने पर पंप ऑपरेटरों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि की भी मांग
सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। दो माह से वेतन न मिलने से नाराज पंप ऑपरेटरों का बुधवार का सब्र का बांध टूट गया। पंप ऑपरेटरों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर जल्द भुगतान और वेतन वृद्धि की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार, महानगर में करीब 160 पंप ऑपरेटर कार्यरत हैं। प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों ने बताया कि उन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पंप ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में मात्र पांच हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता है, जो महंगाई के दौर में बेहद कम है। यह भी पढ़ें- तीन माह से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेवानी उन्होंने वेतन बढ़ाने के साथ-साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। ऑपरेटरों ने बताया कि वे शहर की पेयजल व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.