लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- नगर पंचायत में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को बीते आठ महीनों से मानदेय न मिलने नाराज कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने कूड़ा कचड़ा डालकर विरोध जताया। इससे अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। कर्मचारियों का कहना है करीब आठ महीने से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं मिला है। इसके चलते उनके परिवार सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। होली के त्यौहार पर सरकारी आदेश के बाद वेतन मिलने की आस जगी थी कि मानदेय मिल जाएगा। लेकि अध्यक्ष और ईओ की उदासीनता के चलते त्योहार की खुशियां धरी रह गई है। कर्मचारियों की माने आठ माह पहले नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा ने आउटसोर्सिंग पर लगाने का वादा कर सभी कर्मचारियों को काम पर बुला लिया था। लेकिन आठ महीने से एक भी पैसा नहीं मिला। नीरज कुमार, अमन कुमार, गुड्डी देवी, वबीता देवी, चमन, शिवम,रामू, राजा,रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.