नोएडा, अप्रैल 11 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। गौड़ सिटी एक में स्थित 7वें एवेन्यू सोसाइटी में सफाईकर्मियों ने वेतन न मिलने पर विरोध जताया है। शनिवार को उन्होंने मार्केट परिसर में कचरा फैला कर वेतन देने की मांग की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कर्मचारियों को कहना है कि रखरखाव प्रबंधन द्वारा उनका वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें घर चलाने में मुश्किल हो रही है। शनिवार को उन्होंने परिसर में कचरे को फैला फैलाकर वेतन देने की प्रबंधन से मांग की। सोसाइटी में रहने वाले अंकित और शंकर ने बताया कि हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क दिया जाता है, उसके बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा। इस मामले में मेंटेनेंस प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.